Books by Dr. A. P. J. Abdul Kalam

About Dr. A. P. J. Abdul Kalam

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के यशस्वी वैज्ञानिकों में से एक तथा उपग्रह प्रक्षेपण यान और रणनीतिक मिसाइलों के स्वदेशी विकास के वास्तुकार हैं । एस.एल.वी. - 3, ' अग्नि ' और ' पृथ्वी ' उनकी नेतृत्व क्षमता के प्रमाण हैं । उनके अथक प्रयासों से भारत रक्षा तथा वायु आकाश प्रणालियों में आत्मनिर्भर बना । अन्ना विश्‍वविद्यालय में प्रौद्योगिकी तथा सामाजिक रूपांतरण के प्रोफेमर के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों से विचारों का आदान-प्रदान किया और उन्हें एक विकसित भारत का स्वज दिया । अनेक पुरस्कार-सम्मानों के साथ उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ' भारत रत्‍न ' से भी सम्मानित किया गया । पिछले कुछ वर्षों में देश भर के पाँच लाख से अधिक छात्रों से भेंट कर उन्होंने महाशक्‍त‌ि भारत के स्वप्‍न को रचनात्मक कार्यों द्वारा साकार करने का आह्वान किया है । भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति । अरुण कुमार तिवारी बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं और केयर फाउंडेशन, हैदराबाद के निदेशक हैं । सन् 1987 से उन्होंने रचनात्मक विज्ञान लेखन प्रारंभ किया और अनेक पुस्तकें लिखीं, जिनमें डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ लिखी लोकप्रिय पुस्तक ' अग्नि की उड़ान ' तथा’ हमारे पथ-प्रदर्शक ' प्रमुख हैं ।.

Available Books in India (1)